World Sparrow Day 2023 : हाउस स्पैरो, यानी गोरैया को कौन नहीं जानता। हलके भूरे रंग और सफेद धारियों से सजी छोटी सी चिड़िया जिसे ‘गोरैया’ भी कहते हैं, हमारे घरों के आस पास दिखाई देती है। हालांकि अब इसकी प्रजाति घटने लगी है। इसे रोकने के लिए लोगों को जागृत करना जरूरी है। यही कारण है कि मार्च महीने की 20 तारीख को ‘वर्ल्ड स्पैरो डे’ मनाया जाता है।
Save house sparrow, messages, wishes, poems : मार्च 20 को है वर्ल्ड स्पैरो डे। यह दिन हमें याद दिलाता है की किस तरह हमें अपनी नन्ही हाउस स्पैरो को लुप्त होने से बचाना है। अनाज दाना, बीज और कीड़े मकोड़े खाने वाली गौरेया जो कई सालों पहले चारों और देखे देती थी वो आज मुश्किल से नजर आती है। घटते पेड़ पौधे और बढ़ती हुई बिल्डिंग्स के बीच पक्षी कहीं गुम होते जा रहे हैं। ‘सेव स्पैरो’ का सन्देश लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। इसकी अवेयरनेस जगाना आवश्यक है। वर्ल्ड स्पैरो डे, हाउस स्पैरो के साथ साथ अन्य पक्षियों को बचाने की एक पहल है। इसी के चलते हम विश्व गौरैया दिवस पर कुछ ओरिजिनल सन्देश, मैसेज, कविता लेकर आये हैं। सेव स्पैरो के थीम पर बने ये सन्देश आप व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर कर सकते हैं।