23.1 C
Delhi
Friday, March 24, 2023

Sheetala Saptami 2023: बच्चों की सेहत के लिए रखा जाता है शीतला सप्तमी का व्रत, जानें महत्व और पूजा विधि


Publish Date: | Mon, 13 Mar 2023 01:29 PM (IST)

Sheetala Saptami 2023: हिन्दू परंपरा में शीतला सप्तमी का बहुत महत्व है। इस दिन देवी शीतला या शीतला माता की पूजा होती है। स्कंद पुराण में शीतला सप्तमी का महत्व बताया गया है। देश के कई हिस्सों में इनके मंदिर बने हैं, जहां इस दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। यह त्योहार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। शुरुआती दौर में बच्चों को चिकन पॉक्स या चेचक जैसी संक्रामक और जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए शीतला माता की पूजा की जाती थी। लेकिन अब शीतला सप्तमी के दिन महिलाएं परिवार के सदस्यों और विशेषकर बच्चों की सेहत के लिए देवी शीतला की पूजा करते हैं।

शीतला माता का महत्व

हिंदू पौराणिक कथाओं में शीतला माता चेचक की देवी हैं। उन्हें देवी पार्वती और देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है। हिंदू धर्म में देवी शीतला बीमारियों और उपचार शक्ति, दोनों का प्रतिनिधित्व करती हैं। ‘शीतल’ शब्द का अर्थ है ‘ठंडा’ और ऐसा माना जाता है कि देवी शीतला संक्रामक रोगों से पीड़ित भक्तों को शीतलता प्रदान करती हैं। गर्मियों की शुरुआत में संक्रामक बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है, इसलिए बच्चों को ऐसी बीमारियों से सुरक्षा देने के लिए शीतला माता की पूजा की जाती है।

दक्षिण भारत में विशेष पूजा

यह त्योहार पूरे भारत में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। भारत के दक्षिणी राज्यों में देवी शीतला को ‘देवी पोलेरम्मा’ या ‘देवी मरियम्मन’ के रूप में पूजा जाता है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में, शीतला सप्तमी के समान एक त्योहार मनाया जाता है, जिसे ‘पोलाला अमावस्या’ के रूप में जाना जाता है। आईये अब आपको शीतला सप्तमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और नियम के बारे में बताएं।

तिथि एवं शुभ मुहूर्त

शीतला सप्तमी तिथि – मंगलवार, 14 मार्च, 2023

सप्तमी तिथि प्रारंभ – 13 मार्च 2023, रात्रि 09:27 बजे

सप्तमी तिथि समाप्त – 14 मार्च 2023, रात्रि 08:22 बजे

पूजा मुहूर्त – सुबह 06:33 बजे से शाम 06:29 बजे तक

कैसे करें पूजन?

Posted By: Shailendra Kumar

rashifal

 



Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles