19.1 C
Delhi
Tuesday, March 28, 2023

Kharmas 2023: खरमास अशुभ ही नहीं, ये काम करने पर मिलता है शुभ फल


Publish Date: | Sat, 18 Mar 2023 02:08 PM (IST)

Kharmas 2023। हिंदू पंचांग के मुताबिक फिलहाल खरमास चल रहा है, जो 14 अप्रैल तक रहेगा। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक खरमास में कई शुभ कार्यों की मनाही होती है, फिर भी इस दौरान कुछ कार्यों को करना बहुत ही शुभ माना जाता है और इसके उत्तम परिणाम प्राप्त होते हैं।

15 मार्च से शुरू हो चुका है खरमास

खरमास 15 मार्च से शुरू हो चुका है और यह 14 अप्रैल तक चलेगा। ज्योतिष शास्त्र में खरमास को अच्छा नहीं माना जाता है। इस महीने में भगवान सूर्य देव की पूजा करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। आमतौर पर खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है लेकिन खरमास में प्रेम विवाह या स्वयंवर जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

मित्रों व परिजनों को दे सकते हैं उपहार

खरमास के दौरान उपहार देना और जप करना बहुत शुभ माना जाता है। खरमास में इन कार्यों को करने से उत्तम फल मिलता है। इसके अलावा इस माह में अन्नप्राशन जैसे शुभ कार्य भी कर सकते हैं, जो फलदायी होते हैं। खरमास में ब्राह्मण और गौ माता की सेवा करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस महीने में तीर्थ यात्रा करना भी शुभ माना जाता है।

खरमास में यज्ञ करने से मिलता है पुण्य

खरमास के दौरान यज्ञ करना भी बहुत पुण्यदायी माना जाता है। हवन करने से घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस मास में यज्ञ करने से घर में आर्थिक तंगी होती है और धन की प्राप्ति होती है।

खरमास में न करें ये काम

खरमास के दौरान विवाह जैसे शुभ कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान विवाह करने से पति-पत्नी के बीच कलह होता है। साथ ही नए घर का निर्माण और अचल संपत्ति की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। खरमास के महीने में कोई भी नया काम या व्यापार शुरू नहीं किया जाता है। माना जाता है कि इस महीने में शुरू किया गया काम सफल नहीं होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Posted By: Sandeep Chourey

rashifal

 



Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles