20.1 C
Delhi
Thursday, March 23, 2023

Earthquake: इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके, 12 लोगों की मौत, रिक्टर पैमाने पर 6.7 रही तीव्रता


भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इक्वाडोर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इक्वाडोर के तटीय गुयास क्षेत्र में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप की सूचना दी है। न्यूज एजेंसी एपी ने बताया कि भूकंप ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाकिल के आसपास के क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। भूकंप से अबतक 12 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। साथ ही घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

भूकंप का केंद्र इक्वाडोर के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाकिल से लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण में केंद्रित था। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में लोगों को गुआयाकिल की सड़कों पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है। भूकंप के झटके उत्तरी पेरू में भी महसूस किए गए।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लास्सो (Guillermo Lasso) ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप ने 12 लोगों की जान ले ली है। दक्षिणी इक्वाडोर और उत्तरी पेरू में आए भूकंप से इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।



Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles