24.1 C
Delhi
Tuesday, March 21, 2023

6000mAh बैटरी के साथ होश उड़ाएगा Samsung Galaxy F14 5G, 24 मार्च को होगा लॉन्च


नई दिल्ली। सैमसंग अपनी लेटेस्ट ऑफरिंग के साथ तैयार है। कंपनी 24 मार्च को Galaxy F14 5G स्मार्टफोन लेकर आएगी। गैलेक्सी F सीरीज को स्मार्टफोन इंडस्ट्री में Frevolutionizing के कांसेप्ट के साथ लाया गया था। कंपनी इस सीरीज के साथ सेगमेंट में बेस्ट फीचर्स लेकर आने का लक्ष्य रखती है। Galaxy F14 5G में भी इस बात का ध्यान रखा गया है। अपनी परंपरा को बनाए रखते हुए इस फोन में सेगमेंट-ओनली फीचर्स लाए गए हैं। इस फोन में 5nm प्रोसेसर दिया जाएगा। यह प्रोसेसर खास तौर से पावरफुल परफॉरमेंस परफॉरमेंस और लम्बी चलने वाली बैटरी के लिए काम करता है।

Galaxy F14 5G में 13 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.6” इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें पावरफुल Exynos 1330 5nm चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन वन UI 5 पर आधारित एंड्राइड 13 पर काम करता है। यह सैमसंग का लेटेस्ट यूजर इंटरफेस सीमलेस यूजर एक्सपीरियंस ऑफर करता है। ये सभी पावर-पैक्ड फीचर्स किफायती कीमत में उपलब्ध होंगे।

Galaxy F14 5G में सैमसंग क्नॉक्स के सिक्योर फोल्डर का भी सपोर्ट मिलेगा। इस फोन को 2 जनरेशन का ओएस अपग्रेड और 4 सालों का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। Galaxy F14 5G खरीद के लिए फ्लिपकार्ट, सैमसंग डॉट कॉम और कुछ रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।



Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles