Chaturgrahi Yog in Leo Sign: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य ने 17 अगस्त को स्वराशि सिंह में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही सिंह राशि में दुर्लभ चतुर्ग्रही योग बन रहा है। चतुर्ग्रही योग तब बनता है, जब एक ही राशि में एक साथ चार ग्रह स्थित हों। इस समय सिंह राशि में सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा ग्रह विराजमान है। खास बात ये है कि ये सभी ग्रह सूर्य के मित्र हैं। इसके अलावा सूर्य अपना राशि में काफी बली होता है। बुध और सूर्य बुधादित्य योग बना रहे हैं। जबकि सिंह राशि में चंद्रमा और मंगल भी शुभ फल देते हैं। ऐसे में इस चतुर्ग्रही योग का कुछ राशियों को बहुत ही शानदार परिणाम मिल सकता है। आइये जानते हैं किन राशियों को इस योग का विशेष फल मिल सकता है।
मेष राशि
इस राशि के लिए चतुर्ग्रही योग पांचवें भाव में बन रहा है। लग्न से त्रिकोण का भाव हमेशा शुभ फल देता है। इसके अलावा लग्नेश मंगल खुद भी लग्न से पंचम भाव में हैं। यहां बुध और चंद्र जैसे शुभ ग्रहों की मौजूदगी काफी अच्छा फल देंगे। इस राशि के जातकों को रोजगार और कारोबार में जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना है। निवेश, बैंकिग, शेयर बाजार आदि से शानदार रिटर्न मिल सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठे छात्रों को सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह राशि
इस राशि में चतुर्ग्रही योग पहले भाव में बन रहा है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा और आपकी ऊर्जा सभी बाधाओं को पार करने में सक्षम होगी। इस अवधि में आप शानदार तरीके से नेतृत्व करेंगे और अपने कार्य में शफलता हासिल करेंगे। आपके कार्य में कलात्मकता और परफेक्शन दिखेगा। आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि में चतुर्ग्रही योग आपके दसवें भाव में बन रहा है। यह कुंडली सबसे शुभ और प्रबल भाव होता है। यहां सूर्य और मंगल की स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता दिलाएगी। नई नौकरी या नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बुध की वजह से आपका कम्युनिकेशन काफी अच्छा होगा और लोगों को अपनी बात अच्छी तरह से समझा पाएंगे। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस दौरान कर सकते हैं। इसमें सफलता अवश्य प्राप्ति होगी। धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
Posted By: Shailendra Kumar