20.1 C
Delhi
Thursday, March 23, 2023

चैत्र नवरात्रि पर ग्रहों की युति, इन राशियों के धन-दौलत में बढ़ोतरी के आसार


Publish Date: | Sat, 18 Mar 2023 05:26 PM (IST)

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च से शुरू होगा। इस बार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत पांच ग्रहों की युति से हो रही है। ऐसे अद्भुत संयोग में सूर्य, चंद्रमा, गुरु, बुध और वरुण एक साथ मीन राशि में रहेंगे और कन्या राशि पर दृष्टि डालेंगे। इन ग्रहों की युति बहुत की शुभ मानी जा रही है। मीन राशि में ग्रहों की स्थिति से बुधादित्य, गजकेसरी और हंस योग बनेगा। आइए जानते हैं पांच ग्रहों की युति से किन राशियों को विशेष लाभ होगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को ग्रहों की युति से लाभ होगा। करियर में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। मां दुर्गा की कृपा से व्यापार में लाभ होता दिखाई देगा। घर और परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। अपनों की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों पर ग्रहों की युति का शुभ प्रभाव रहेगा। नौककरी में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। मां दुर्गा की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। इस चैत्र नवरात्रि में वाहन और सोना-चांदी खरीदने का योग बन रहा है। कारोबार में तरक्की होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। लंबित काम पूरे होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। शादी होने की भी संभावना है। निवेश के लिए समय अच्छा है। खर्चे नियंत्रण में रहेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Posted By: Kushagra Valuskar

rashifal

 



Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles