Publish Date: | Mon, 13 Mar 2023 03:32 PM (IST)
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग बहुत मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं होते हैं। ऐसे लोगों का जीवन निराशा से घिर जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ की उंगली एवं अंगूठे में रत्नों या छल्ले को धारण करने से ग्रहों की अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है। आप लाल किताब के अनुसार चांदी का छल्ला पहनते हैं, तो आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं, आइये जानते चांदी के छल्ले से जुड़ी जरूरी बातें।
चांदी के छल्ले से जुड़ी जरूरी बातें
1. चांदी का छल्ला हमेशा अंगूठे में पहना जाता है। यह बगैर जोड़ का छल्ला रहता है।
2. चांदी का छल्ला लड़कियों को अपने बाएं हाथ के अंगूठे में धारण करना चाहिए। वहीं, लड़कों को अपने दाएं हाथ में पहनना चाहिए।
3. चांदी का छल्ला चंद्र देव का कारक माना जाता है। चंद्रमा से शुक्र ठीक होता है और शुक्र के ठीक होने से बुध ग्रह भी ठीक हो जाता है।
4. किसी जातक की कुंडली में चंद्र, शुक्र, शनि, सूर्य, राहु और बुध का दोष है, तो आपको चांदी का छल्ला किसी ज्योतिष से पूछकर ही धारण करना चाहिए।
5. चांदी का छल्ला सूर्य और शनि की स्थिति को मजबूत करता है और भाग्य को जागृत करता है।
6. चांदी का छल्ला राहु का दोष दूर करता है। इसे धारण करने से मन शांत रहता है और मस्तिष्क भी ठंडा रहता है।
7.चांदी का छल्ला धारण करने से शुक्र बलवान होता है। शुक्र ग्रह के मजबूत होने से जीवन में सभी तरह की सुख और सुविधाएं प्राप्त होती हैं और जातक का समाज में भी प्रभाव पड़ता है।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।
Posted By: Navodit Saktawat