25.1 C
Delhi
Wednesday, March 22, 2023

क्या देश की 50% आबादी 2050 तक नहीं होगी आर्मी-पुलिस में भर्ती के लायक, AIIMS दिल्ली की रिपोर्ट में बड़ा दावा


AIIMS Delhi Report: कोरोना के चलते आम इंसान की लाइफ कई तरह से प्रभावित हुई है। जिसका असर लोगों पर दिखना भी शुरू हो गया है। वहीं, कई रिपोर्ट्स में इसके दूरगामी प्रभाव पर भी समय-समय पर दावा किया जाता रहता है। इसी बीच दिल्ली एम्स की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि बच्चों में निकट दृष्टिदोष के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

कोरोना से पूर्व इन मामलों की संख्या 5 से 7 प्रतिशत तक थी। वहीं, कोरोना के बाद यह संख्या और तेजी से बढ़ गई है। एक अध्ययन में पाया गया है कि अब निकट दृष्टिदोष के मामले 11 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। अगर इसी गति से चलता रहा तो 2050 तक देश की 50 प्रतिशत युवा आबादी आर्मी में भर्ती के लिए लायक नहीं होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली एम्स की तरफ से दावा करते हुए कहा गया है कि कोरोना के बाद से बच्चे ज्यादा मोबाइल फोन यूज करते हैं। क्योंकि उन्हें ऑनलाइन क्लासेज आदि भी अटेंड करना पड़ता है। साथ ही कोरोना के बाद बच्चों में मोबाइल पर वीडियो गेम आदि खेलने की आदत भी बढ़ी है। जिसकी वजह से निकट दृष्टि दोष के ज्यादा बच्चे शिकार हो रहे हैं। अगर यही चलता रहा तो 2050 तक 50 प्रतिशत आबादी पुलिस और आर्मी में भर्ती के योग्य नहीं होगी।

हालांकि, दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने रिपोर्ट में इस बीमारी को ठीक करने के लिए कई विंदुओं को भी सुझाया है। जिसमें कहा गया है कि बच्चों को 2 घंटे से ज्यादा कम्प्यूटर या फिर मोबाइल की स्क्रीन को नहीं देखना चाहिए। बच्चों की आंखो को सुरक्षित करने के लिए स्कूलों को भी कड़े दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। साथ ही पेरेंट्स को भी बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अगर बच्चों में आंखों से जुड़ी कोई समस्या दिखे तो तुरंत आंखों के डॉक्टर से मिलना चाहिए।



Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles