21.1 C
Delhi
Wednesday, March 22, 2023

इन तीन राशि वाली लड़कियां बुरे वक्त में देती हैं साथ


भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि के जातक का स्वभाव, व्यक्तित्व उनके स्वामी ग्रह पर निर्भर करता है। ऐसा इन राशियों पर ग्रहों का आधिपत्य होने के कारण होता है। आज हम आपको ऐसी 3 राशियों की लड़कियां के बारे में बताएंगे, जो अपने पति से बहुत प्यार करती हैं। हर सुख- दुख में हमेशा पति के साथ खड़ी रहती हैं। पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। आइये जानते हैं ये तीन राशियां कौन सी हैं।

मीन

इस राशि की लड़कियां अपने जीवनसाथी से अत्यंत प्रेम करती हैं। परिवार को साथ लेकर चलती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है। पति के साथ दोस्त वाली बॉन्डिंग बनाकर रहती है। पति के दिल पर राज करती हैं। ये आध्यात्मिक और सात्विक विचारों की होती हैं। ससुराल वालों से भी इन्हें स्नेह मिलता है। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य होता है, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

वृषभ

इस राशि की लड़कियां बुद्धिमान होने के साथ कला प्रेमी होती हैं। पति के करियर के लिए ये भाग्यशाली साबित होती हैं। इन्हें अपने पति के साथ लैविश लाइफ जीना पसंद होता है। वहीं ये मेकअप और ड्रेस पर पैसे खर्च करने वाली होती हैं। इस राशि की लड़कियां जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जो इनको कई खूबी प्रदान करते हैं।

कर्क

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से शांत और भावुक प्रवृत्ति की होती हैं। पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है। यह अपने परिवार के साथ दोस्तों को खुश रखती हैं। छोटी- छोटी बातों को गहराई से विचार करते हैं। कर्क राशि पर चंद्र देव आधिपत्य है, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Posted By: Navodit Saktawat

rashifal

 



Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles